Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 05:53 PM
गांव कलालां में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): गांव कलालां में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी कलालां जोकि ट्यूबवैल वाली मोटरों की रिपेयर का काम करता था। वह किसी किसान के खेत में मोटर चैक करने गया था। इसी दौरान उसे करंट ने अपनी चपेट में लिया। घायल मनजीत सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसको पटियाला रैफर कर दिया।