Edited By Updated: 25 Apr, 2017 10:27 AM
11 के.वी. की तार से नौजवान को जबरदस्त करंट लगा है। इ
बटाला(बेरी): 11 के.वी. की तार से नौजवान को जबरदस्त करंट लगा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल बटाला में उपचाराधीन नौजवान गुरजंट सिंह ने बताया कि वह कंबाइन पर अपने साथी जरनैल सिंह के साथ कंबाइन को कस्बा वडाला ग्रंथियां के खेतों में ले जाने लगा तो अचानक ऊपर से गुजरती 11 के.वी. की हाईटैंशन तारों की चपेट में आ गया जिससे उसे करंट लग गया और वडाला ग्रंथियां के लोगों ने उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचाया।