करंट लगने से वृद्ध की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 07:43 AM

elderly death due to current

मंडी अरनीवाला में गत रात्रि घर में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सिविल अस्पताल में मृतक जीत सिंह (60) के बेटे सुखविन्द्र सिंह वासी मंडी अरनीवाला ने बताया कि गत रात्रि वह तथा उसका छोटा भाई गुरप्रीत सिंह जगमाल...

फाजिल्का(नागपाल): मंडी अरनीवाला में गत रात्रि घर में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सिविल अस्पताल में मृतक जीत सिंह (60) के बेटे सुखविन्द्र सिंह वासी मंडी अरनीवाला ने बताया कि गत रात्रि वह तथा उसका छोटा भाई गुरप्रीत सिंह जगमाल वाला (सरसा) डेरे पर गए हुए थे और उसका दूसरा छोटा भाई कुलविन्द्र सिंह बहन के पास जगराओं नगर में गया हुआ था।

उसने बताया कि रात्रि लगभग 7.30 बजे जब उसकी माता बचनो बाई घर में ही पशुओं को चारा डाल रही थी तो इसी दौरान उसका पिता जीत सिंह जब घर में पंखा लगाने के लिए प्लग लगाने लगा तो अकस्मात उसे करंट लग गया, जिस कारण वह भूमि पर गिर गया, जिसके बाद उसकी माता व चाचा जो निकट ही अपने खेतों में कार्य कर रहा था, जब उसके पिता जीत सिंह को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना अरनीवाला पुलिस ने धारा-174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!