Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 10:59 AM
गांव रामा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग व्यक्ति (55) को मारपीट करके घायल करने के मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बधनी कलां (बब्बी): गांव रामा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग व्यक्ति (55) को मारपीट करके घायल करने के मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पीड़ित व्यक्ति हरनेक सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव रामा ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि लड़ाई-झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते गांव के 2 व्यक्तियों तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने गत कल रात साढ़े 9 बजे उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया। पीड़ित व्यक्ति के बयानों पर थाना बधनी कलां में जगरूप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव रामा, शमशेर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव रामा तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 341, 323, 506, 34 एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। सहायक थानेदार भूपिन्द्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं, किसी व्यक्ति को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।