Edited By Updated: 03 Jan, 2017 03:40 PM
एस.एस.पी. संगरूर इंद्रवीर सिंह और डी.एस.पी.(डी.) के यत्नों से ई.जी.एस. अध्यापकों के वफद की बैठक परमिंद्र सिंह ढींडसा के साथ चंडीगढ़ में हुई।
संगरूर (बेदी, हरजिन्द्र): एस.एस.पी. संगरूर इंद्रवीर सिंह और डी.एस.पी.(डी.) के यत्नों से ई.जी.एस. अध्यापकों के वफद की बैठक परमिंद्र सिंह ढींडसा के साथ चंडीगढ़ में हुई। नेताओं ने बताया कि वित्त मंत्री ढींडसा ने वफद को भरोसा दिया है कि उनकी मांगें जायज हैं और स्वीकृत कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि हम समूह ई.जी.एस./ ए.आई.ई./ एस.टी.आर. शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक एक कैटेगरी में लाए जा चुके हैं जिसकी सारी कार्रवाई आज मुकम्मल कर ली गई है।
समूह अध्यापकों की नियुक्ति कुछ दिनों में कर दी जाएगी जिसका ऐलान आजकल में नोटीफिकेशन जारी करके किया जाएगा। इसके बाद वफद की बैठक शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और डी.जी.एस.ई. के साथ हुई उन्होंने वफद को मांगें मानने का भरोसा दिया और कल तक नोटीफिकेशन जारी होने की पुष्टि की। मक्खन सिंह तोलावाल और दविंद्र सिंह मुक्तसर ने बताया कि सरकार ने अपने किए वायदे अनुसार यदि जल्द नोटीफिकेशन जारी न किया तो पूरे पंजाब में सरकार का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सतिन्द्र कंग, रोहित पटियाला, परगट सिंह धर्मगढ़, गुरचरन सिंह तरनतारन आदि अध्यापक उपस्थित थे।