Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 02:01 PM
मोगा निवासी मोहित जिंदल ने कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कर उसके 10 मरले के प्लॉट पर जब्री कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोगा (आजाद): मोगा निवासी मोहित जिंदल ने कुछ व्यक्तियों द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कर उसके 10 मरले के प्लॉट पर जब्री कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है सारा मामला
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में मोहित जिंदल पुत्र जोगिन्द्र कुमार निवासी कोटकपूरा ने कहा है कि उसके पिता तथा कथित आरोपियों ने सांझा प्लॉट एस.डी. कालेज मोगा के नजदीक खरीदा था। वर्ष 2000 में कुछ गण्यमान्य सज्जनों द्वारा उक्त प्लॉट का बंटवारा करवाया गया था। हमारे हिस्से में 10 मरले का प्लॉट आया था। कथित आरोपियों ने प्लॉट हड़पने के लिए माननीय अदालत में फर्जी दस्तावेज तैयार कर केस भी दायर किया। इसके बाद 2016 में उन्होंने जतिन्द्र सूद को मोहित जिंदल बना कर फर्जी दस्तावेज पर अमनदीप की गवाही डलवाई।
इस तरह कथित आरोपियों द्वारा हमारे प्लॉट के जाली दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के निर्देश पर इस मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी मोगा द्वारा की गई। जांच के बाद शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर मोहित जिंदल के बयानों पर हरजीत कुमार तथा उसके भाई अशोक कुमार निवासी नजदीक एस.डी. कालेज मोगा के खिलाफ धोखाधड़ी व कथित मिलीभगत कर जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोपों के तहत थाना सिटी साऊथ मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।