Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 09:19 AM
बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक त्यौहार दशहरा मोगा शहर में धूमधाम से मनाया गया।
मोगा (ग्रोवर/कशिश): बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक त्यौहार दशहरा मोगा शहर में धूमधाम से मनाया गया। मोगा शहर में चाहे कई स्थानों पर दशहरे को मुख्य रखते विभिन्न संस्थाओं की ओर से प्रोग्राम रखे गए थे परंतु प्रमुख तौर पर दशहरा कमेटी मोगा की ओर से स्थानीय टाऊन हाल ग्राऊंड में और नवीन कला मंदिर कमेटी की ओर से डी.एम. कालेज की ग्राऊंड में दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
नवीन कलां मंदिर द्वारा डी.एम. कालेज में आयोजित दशहरा समागम से पहले दाना मंडी से प्रभु श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई और यह शोभायात्रा स्थानीय दाना मंडी से शुरू होकर डी.एम. कालेज ग्राऊंड में पहुंची।