नए DTO ने पहले ही दिन लगाई कर्मचारियों को फटकार

Edited By Updated: 28 Oct, 2016 10:11 AM

dto office pcs

हाल ही में बतौर डी.टी.ओ. अपना कार्यभार संभालने वाले पी.सी.एस. अधिकारी दमनजीत सिंह मान के बारे में उनके कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही पॉजीटिव बातें उभरकर सामने आने लगी हैं

जालंधर (अमित) : हाल ही में बतौर डी.टी.ओ. अपना कार्यभार संभालने वाले पी.सी.एस. अधिकारी दमनजीत सिंह मान के बारे में उनके कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही पॉजीटिव बातें उभरकर सामने आने लगी हैं और डी.टी.ओ. कार्यालय में इस बात की चर्चा जोर पकडऩे लगी है कि नए डी.टी.ओ. द्वारा यहां व्याप्त भ्रष्टाचार का दमन करके जीत प्राप्त होगी और विभाग का मान बढ़ेगा। 

 

गुरुवार को सुबह जैसे ही दफ्तर खुला, डी.टी.ओ. दमनजीत सिंह मान ने सारे कर्मचारियों के साथ मीटिंग की और यहां होने वाले कामकाज को सही तरीके से करने की हिदायतें जारी कीं। सूत्रों के अनुसार डी.टी.ओ. ने कर्मचारियों को पहले दिन ही फटकार लगाते हुए कहा कि पहले जो भी हुआ, वह हो गया मगर आगे से किसी प्रकार की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सारे कर्मचारी सुबह 9 से 5 बजे तक दफ्तर में हाजिरी यकीनी बनाएंगे। इसके साथ ही किसी भी एजैंट को दफ्तर में प्रवेश करने की इजाजत प्रदान नहीं की जाएगी।

 

डी.टी.ओ. ने कर्मचारियों को हिदायतें जारी करते हुए कहा कि दफ्तर में केवल परिवहन विभाग के साथ संबंधित सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनी का स्टाफ और ट्रांसपोर्ट सोसायटी के साथ संबंधित कर्मचारी ही नजर आने चाहिएं। किसी भी हाल में कोई भी प्राइवेट कारिंदे को काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने डी.टी.ओ. कार्यालय के क्लर्कों और निजी कंपनी के इंचार्ज को कहा कि तुरंत सारे प्राइवेट कारिंदों को चलता कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके पास किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!