Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:10 PM
एक टैक्सी से साढ़े नौ किलोग्राम से अधिक चरस पकड़ी गई है। दिलचस्प बात है कि टैक्सी पर ''नशा त्यागें, जिंदगी नहीं'' स्लोगन लिखा हुआ था और इससे नशे की तस्करी हो रही थी।
चंडीगढ़ः एक टैक्सी से साढ़े नौ किलोग्राम से अधिक चरस पकड़ी गई है। दिलचस्प बात है कि टैक्सी पर 'नशा त्यागें, जिंदगी नहीं' स्लोगन लिखा हुआ था और इससे नशे की तस्करी हो रही थी। यह चरस टैक्सी के एसी कंपाउंड के अंदर छिपा कर रखा हुआ था। एन.सी.बी. (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) टीम ने कुराली के टोल पर ट्रैप लगाकर इस इनोवा कार को पकड़ा।
गाड़ी से नौ किलो 720 ग्राम चरस मिली है। एन.सी.बी. ने चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के भुंतर निवासी 35 वर्षीय तुले राम और 38 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है।