Edited By Updated: 21 Apr, 2017 10:10 AM
सहारनपुर से नशीले इंजैक्शन लाकर इंडस्ट्रीयल एरिया में सप्लाई करने वाले दूसरे युवक को थाना-1 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (प्रीत): सहारनपुर से नशीले इंजैक्शन लाकर इंडस्ट्रीयल एरिया में सप्लाई करने वाले दूसरे युवक को थाना-1 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से 600 नशीले इंजैक्शन बरामद किए गए हैं। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 जसवीर सिंह ने बताया कि थाना-1 के इंस्पैक्टर नवदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. राकेश कुमार ने कुछ दिन पहले आरोपी संदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव चक्का जिन्दा, मकसूदां को गिरफ्तार कर 140 नशीले इंजैक्शन बरामद किए थे।
आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे नशीले इंजैक्शन औरंगजेब सप्लाई करता है। इंस्पैक्टर नवदीप सिंह द्वारा की गई जांच के पश्चात पुलिस टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर इंडस्ट्रीयल एरिया में काली माता मंदिर के नजदीक मिनी सब्जी मंडी के पास से आरोपी औरंगजेब पुत्र सलीम अहमद निवासी साबरिका बाग, सहारनपुर को गिरफ्तार कर 600 नशीले इंजैक्शन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।