Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 02:03 AM
खेतों से लौट रहा युवक जिप्सी सहित नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात मोगा रोड स्थित सरहंद फीडर नहर में घटित हुई। पता चला है कि गांव वाड़ा भाईका निवासी शरणजीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह खेतों में काम कर जिप्सी से अपने घर वापस लौट रहा...
फिरोजपुर(मल्होत्रा): खेतों से लौट रहा युवक जिप्सी सहित नहर में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात मोगा रोड स्थित सरहंद फीडर नहर में घटित हुई।
पता चला है कि गांव वाड़ा भाईका निवासी शरणजीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह खेतों में काम कर जिप्सी से अपने घर वापस लौट रहा था कि उसकी गाड़ी असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। शरणजीत के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। लोगों द्वारा जिप्सी एवं शरणजीत को बाहर निकाल लिया गया और उसे जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।