Edited By Updated: 21 Feb, 2017 10:08 AM
सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने सोमवार कार सवार एक नशा तस्कर को 250 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना जमालपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढंडारी के रहने वाले शिव नारायण के रूप में हुई है।
लुधियाना(ऋषि): सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने सोमवार कार सवार एक नशा तस्कर को 250 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना जमालपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढंडारी के रहने वाले शिव नारायण के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे ताजपुर रोड से उस समय गिरफ्तार किया जब वह भामियां रोड की तरफ कार में अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आरोप में कई मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। पकड़ा गए तस्कर शिव नारायण को अदालत की तरफ से एक मामले में करीब 2 वर्ष पहले भगौड़ा करार दिया जा चुका है। उक्त आरोपी को नवाशहर के थाना सदर की पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था।