देश के फौजियों पर डा. गांधी का विवादित बयान,राजनीतिक गलियारे में हो रही निंदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 02:05 PM

dr gandhi s controversial statement on the soldiers of the country

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और पटियाला लोकसभा सीट से संसद मैंबर डा. धर्मवीर गांधी अपने विवादित बयान कारण राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बठिंडाः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और पटियाला लोकसभा सीट से संसद मैंबर डा. धर्मवीर गांधी अपने विवादित बयान कारण राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 


वास्तव में गांधी ने एक समारोह में कहा कि सरहद पर एक -दूसरे देश के सैनिकों को मारने वाले जवानों को सम्मान नहीं सजा दी जानी चाहिए। सैनिक चाहे पाकिस्तान का हो या हिंदुस्तान का, जो भी दूसरे देश के सैनिक को मारे उसे सजा मिलनी चाहिए। 

 

उन्होंने कहा कि इंसानियत देश से बड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस आधिकारियों को अाड़े हाथों लेते कहा कि जनता को लूटने वाली पुलिस, एक्साईज विभाग, सी. आर. पी.एफ और बी.एस.एफ. अादि दैसे केंद्रीय बलों की भर्ती ठेके पर होनी चाहिए।

 

शहर के टीचर्ज होम में जगमोहन कौशल यादगारी हाल का उद्घाटन करने पहुंचे गांधी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी से लेकर कैप्टन तक सभी की भर्ती ठेके पर कर देनी चाहिए। साल 1991 -92 में सरकार ने जब अध्यापकों को ठेके पर भर्ती करने की व्यवस्था शुरू की थी तो उसका जिस स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए था वह नहीं किया गया। अध्यापकों को ठेके पर भर्ती कर  सरकार ने सदी का सबसे बड़ा अपराधिक काम किया है।


कांग्रेस पर कटाक्ष करते गांधी ने कहा कि  कुरीतियां  समाज को खोखला कर रही है। कांग्रेस ने पंजाब में सिखों के हाथों हिंदुअों का कत्लेअाम कराया और दिल्ली में हिंदुअों के हाथों सिखों का। आम आदमी पार्टी बारे बोलते उन्होंने कहा कि 'आप' अब फ्लाप हो गई है क्योंकि उसने भी  कांग्रेस- भाजपा का रास्ता अपना लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!