Edited By Updated: 09 Jan, 2017 04:32 PM
डॉ.धर्मवीर गांधी के पंजाब फ्रंट को झटका देते दुए पार्टी के मजीठा हलके से उम्मीदवार बिक्रमजीत सिंह फतेहपुर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
अमृतसर: डॉ.धर्मवीर गांधी के पंजाब फ्रंट को झटका देते दुए पार्टी के मजीठा हलके से उम्मीदवार बिक्रमजीत सिंह फतेहपुर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिम्मत सिंह शेरगिल ने बिक्रमजीत सिंह फतेहपुर को उनके 32 साथियों सहित आम में शामिल करवाया। जलालाबाद में अकाली कार्यकर्त्ताओं पर हुए हमले से आप के हिम्मत सिंह शेरगिल ने चुटकी लेते हुए इसको अकालियों के पाप का फल बताया।
बिक्रमजीत सिंह फतेहपुर ने बताया कि उन्होंने अपना सियासी सफर आम आदमी पार्टी तो ही शुरू किया था और अब मजीठिया को हराने के लिए एक बार फिर से आप का दामन थाम लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिम्मत सिंह शेरगिल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस में मुख्यमंत्री के पद के लालच से जा रहे हैं।