Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 01:53 PM
आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में डा. दीपशिखा की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। उसको इंसाफ दिलाने के लिए उसकी बहन कांता सोमानी ने अपने जीजा गजेंद्र शेखावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर डा....
बठिंडा(विजय): आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में डा. दीपशिखा की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। उसको इंसाफ दिलाने के लिए उसकी बहन कांता सोमानी ने अपने जीजा गजेंद्र शेखावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर डा. पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया था। घटना 5 दिसम्बर को हुई थी जबकि 2 दिन बाद ही दीपशिखा की मौत हो गई, तब से लेकर आज तक पुलिस आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
अब मृतका की बहन कांता सोमानी, भाई संजय शारदा और अरुण शारदा का बङ्क्षठडा पुलिस से विश्वास उठ गया और उन्होंने डी.जी.पी. पंजाब को पत्र लिखकर इस मामले को ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि किसी भी दूसरे जिले के आई.पी.एस. अधिकारी के नेतृत्व में एस.आई.टी. गठित कर इस मामले की बारीकी से जांच करवाई जाए। आरोपी डा. शेखावत को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया क्योंकि वह ‘आप’ का बड़ा नेता है व उसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। संजय शारदा ने आरोप लगाया कि डा. शेखावत की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश से खारिज हो गई, फिर भी पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : डी.एस.पी., थाना प्रभारी
थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि डा. शेखावत को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है लेकिन वह अभी भूमिगत है। उन्होंने बताया कि उसके पायोनियर अस्पताल व आदेश एम.आर.आई. में भी छापामारी की गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डी.एस.पी. सिटी-2 गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार करने के लिए अपना कत्र्तव्य तनदेही से निभा रही है। अगर उसके परिवार के सदस्यों को उन पर कोई शक है तो वह उनसे बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी 2 दिन पहले ही डाक्टर शेखावत की जमानत याचिका रद्द हुई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।