Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 11:04 AM
डा. सुखदर्शन सिंह खैहरा को श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवॢसटी फतेहगढ़ साहिब का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।
फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): डा. सुखदर्शन सिंह खैहरा को श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवॢसटी फतेहगढ़ साहिब का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर द्वारा डा. खैहरा को वाइस चांसलर का नियुक्ति पत्र दिया गया। डा. खैहरा का 39 वर्षों से अधिक का अकादमिक और प्रशासनिक तजुर्बा है और वह इससे पहले जहां पंजाबी यूनिवॢसटी पटियाला के डीन अकादमिक मामले और रजिस्ट्रार रह चुके हैं, वहीं डायरैक्टर प्लाङ्क्षनग और मॉनीटरिंग, डीन विद्यार्थी भलाई और परोवोस्ट के तौर पर भी सेवाएं निभा चुके हैं। इस समय वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवॢसटी फतेहगढ़ साहिब में कार्यकारी वाइस चांसलर, डीन अकादमिक मामले, प्रमुख यूनिवॢसटी स्कूल लॉ और डीन फैकल्टी, सोशल साइंसिज के तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।'
डा. सुखदर्शन सिंह खैहरा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर और श्री गुरु ग्रंथ साहिब चौथी शताब्दी मैमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों का उनके प्रति विश्वास दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और यूनिवॢसटी के चांसलर प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि डा. खैहरा यूनिवॢसटी के सर्वपक्षीय विकास और प्रसार के लिए सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव दरबारा सिंह गुरु, ट्रस्ट सदस्य अमरजीत सिंह सिद्धू, जयपाल सिंह मंडियां, डायरैक्टर एजुकेशन डायरैक्टोरेट एस.जी.पी.सी. डा. जितेंद्र सिंह सिद्धू, पिं्रसीपल डा. धॄमद्र सिंह ऊभा, डा. कश्मीर सिंह, डा. कुलवंत कौर, अवतार सिंह, सिमरजीत सिंह, डा. परमजीत सिंह सरोआ, डा. परमवीर सिंह, डा. गुरनायब सिंह, भगवंत सिंह, रजिस्ट्रार डा. प्रितपाल सिंह, मैनेजर गुरदीप सिंह कंग आदि उपस्थित थे।