Edited By Updated: 26 Apr, 2017 11:00 AM
कई जिलों में अाज सी.एम.कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों की उस समय धज्जियां उड़ती दिखाई दीं
चंडीगढ़(सोनू/जगतार/अमित): कई जिलों में अाज सी.एम.कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आदेशों की उस समय धज्जियां उड़ती दिखाई दीं जब जिला प्रबन्धकी कम्प्लेक्स में दर्जनों कर्मचारी समय से लेट पहुंचे। कर्मचारियों के दफ्तरों में पंखे खाली कुर्सियों अौर मेजों को हवा देते नजर अाए।
जालंधर के डी.सी.अॉफिस पहुंचे एस.डी.एम राजीव वर्मा तथा तहसीलदार करनदीप भुल्लर ने लेट आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वाशन दिया। वहीं फरीदकोट में एस.डी.एम., डी.एफ.एस.सी., डी.डी.पी.ओ., तहसील दफ्तर मुख्य रूप से खाली मिले ।
गौरतलब है कि यू.पी. की योगी और पंजाब की कांग्रेस सरकार एक समय ही बनी थी, जहां योगी सरकार अपने एक्शन के कारण सुॢखयों में छाई हुई है, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह भी अब पूरे एक्शन में आ गए हैं। कैप्टन सरकार के आदेशों के बाद पंजाब के पर्सोनल विभाग ने पंजाब के समूह विभागों के प्रमुखों को पत्र जारी करके हुक्म दिए थे कि ब्लाक, तहसील, जिला और पंजाब स्तर के दफ्तरों के कर्मचारियों की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हाजिरी यकीनी बनाई जाए।