Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 05:02 PM
सुजानपुर के मोहल्ला टैंपू स्टैंंड निवासी अध्यापिका ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अध्यापिका अनमोल पुत्री मनोहर लाल ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 3 मार्च को दीनानगर में मास्टर कालोनी निवासी...
पठानकोट/सुजानपुर(शारदा, हीरा लाल, साहिल): सुजानपुर के मोहल्ला टैंपू स्टैंंड निवासी अध्यापिका ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अध्यापिका अनमोल पुत्री मनोहर लाल ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 3 मार्च को दीनानगर में मास्टर कालोनी निवासी बैंक कर्मचारी के साथ हुई थी।
शादी में उसके परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था। फिर भी उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर उससे मारपीट की जाती। उसके पति ने 21 जुलाई को उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर बुलाया। जब उसके पिता मनोहर लाल उसे लेने उसे ससुराल घर गए तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान वह बेहोश हो गई।
यहां से उसे सरकारी अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया। पीड़िता व परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी लड़की को इंसाफ दिलाया जाए। वहीं इस संबंधी जब ए.एस.आई. दीपक कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंनेे बताया कि पुलिस जांच कर रही है।