Love marriage के बाद इस नन्ही परी को जन्म देना पत्नी को पड़ा महंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 10:18 AM

dowry case

अपने हक के लिए लड़ रही मां अपनी बेटी के साथ 16वें दिन भी धरने पर बैठी रही। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अभी तक उसकी किसी ने सुध नहीं ली।

अबोहर (भारद्वाज): अपने हक के लिए लड़ रही मां अपनी बेटी के साथ 16वें दिन भी धरने पर बैठी रही। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अभी तक उसकी किसी ने सुध नहीं ली। 

जानकारी देते हुए परमपाल कौर पत्नी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2016 को हुई थी। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। उसका पति शादी के बाद दहेज के लिए तंग-परेशान करने लगा। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होते ही उसके पति हरमनप्रीत सिंह व उसके पिता डा. त्रिलोचन सिंह तथा उसके ननदोई उसकी बेटी का हाल जानने के लिए अस्पताल भी नहीं आए। 


जब बेटी को लेकर महिला अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति, ससुर व ननदों ने उसे घर से निकाल दिया व खुद घर को ताला लगाकर फरार हो गए। उस दिन से लेकर आज तक वह अपनी बेटी को धूप, आंधी तथा बरसात में लेकर अपना संघर्ष जारी रख रही है और वह आंगन में बैठकर गुजारा कर रही है। नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में उसके ससुर, ननद तथा ननदोई महिला की हालत के लिए जिम्मेदार हैं। परमपाल कौर ने बताया कि उसका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उसे हक नहीं मिल जाता। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!