Edited By Updated: 17 Jan, 2017 12:07 PM
दहेज की खातिर पत्नी को घर से निकालने के आरोप में थाना घरिंडा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी जगदेव कलां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बलजीत कौर निवासी धनोएकलां ने बताया कि मार्च 2012 में उसका विवाह उक्त आरोपी के साथ हुआ था।
अमृतसर (संजीव): दहेज की खातिर पत्नी को घर से निकालने के आरोप में थाना घरिंडा की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी जगदेव कलां के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बलजीत कौर निवासी धनोएकलां ने बताया कि मार्च 2012 में उसका विवाह उक्त आरोपी के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत उसके घर एक लड़के ने जन्म लिया, मगर उसका पति और दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। जब उसने उसकी मांगों का विरोध किया तो कई बार उसके पति ने उसके साथ मारपीट भी की। मांगें पूरी न होने पर उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।