Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 05:07 PM
बठिंडा के गांव पथराला में दिन -दिहाड़े दादे और पोते का कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बठिंडा (बलविन्दर शर्मा, मुनीश): बठिंडा के गांव पथराला में दिन -दिहाड़े दादे और पोते का कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक मृतकों में से बुज़ुर्ग की उम्र करीब 75 साल और बच्चे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों कब्ज़े में लेकर कत्ल के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।