Edited By Updated: 23 Apr, 2017 09:56 AM
संत नगर (लाडोवाली रोड) की गली नं. 9 के चौक में एक आवारा कुतिया ने करीब आधा दर्जन लोगों को काट लिया।
जालंधर(महेश): संत नगर (लाडोवाली रोड) की गली नं. 9 के चौक में एक आवारा कुतिया ने करीब आधा दर्जन लोगों को काट लिया। कुतिया का शिकार हुए बॉबी, दर्शन सिंह, जंगम, संजू तथा अन्य उपचार करवा रहे हैं। सुनीता रतड़ा, शशि शर्मा, सोमनाथ ने बताया कि वह इस कुतिया से छुटकारा पाने के लिए नगर निगम प्रशासन को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही
है। समाज सेवक रमेश मरवाहा ने कहा कि निगम प्रशासन को यह मामला गम्भीरता से लेते हुए लोगों को इस आवारा कुतिया से राहत दिलानी चाहिए। इसके अलावा संत नगर तथा लाडोवाली रोड पर अन्य आवारा कुत्तों ने भी जमावड़ा लगा रखा है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें कड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।