धूमधाम से मनाया कुत्ते का जन्मदिन,केक काट खोली स्कॉच

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 12:33 PM

dog birthday celebration in ludhiana

आपने शादी समारोहों में लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने की बात सुनी होगी, लेकिन लुधियाना में एक परिवार ने रैंबो नाम के कुत्ते का जन्मदिन जिस शाही अंदाज से मनाया

लुधियानाः आपने शादी समारोहों में लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने की बात सुनी होगी, लेकिन लुधियाना में एक परिवार ने रैंबो नाम के कुत्ते का जन्मदिन जिस शाही अंदाज से मनाया, उससे इंसान भी ईष्या कर सकते हैं। 9 साल के रैंबो का जन्मदिन 23 फरवरी को था। जन्मदिन समारोह पर कुल डेढ़ लाख रुपए का खर्च आया। परिवार में बेटों जैसा प्यार पाने वाला रैंबो लोगों के बीच उत्सुकता का विषय बना रहा। दोस्तों व रिश्तेदारों को जन्मदिन का न्योता देने के लिए बाकायदा कार्ड छपवा कर भेजे गए।
गोराया के मशहूर बिरजू की दुकान से बर्फी के 60 डिब्बे मंगाकर कार्ड के साथ भेजे गए। वीरवार सुबह नकोदर स्थित बाबा मुरादशाह की दरगाह पर रैंबो के हाथ से बर्फी का डिब्बा व कंबल चढ़ाया गया। इसके बाद 11 गरीब लोगों को कंबल भेंट किए गए। दोपहर के समय ऋषि नगर स्थित होम्योपैथी डॉक्टर दर्शन सिंह ने अपने आवास पर परिजनों की मौजूदगी में रैंबों के हाथों जन्मदिन का केक कटवाया। इसके बाद आए हुए मेहमानों को दोपहर का भोजन कराया गया। समारोह में तीन हजार रुपए कीमत की स्कॉच की बोतल भी खोल कर बहा दी गई। 
 

रैंबो के जन्मदिन पर मालेरकोटला स्थित बाबा हैदरअली शेख की दरगाह पर ढोल बाजे के साथ रैंबो के हाथ से एक बकरा दरगाह पर चढ़ाया गया। बकरे को फूलों से सजी कार में ले जाया गया। डॉक्टर दर्शन सिंह व उनका परिवार रैंबो को बच्चों से अधिक स्नेह करता है। परिवार में उनकी पत्नी चरणजीत कौर, बेटा जतिंदर पाल सिंह व इंद्रपाल सिंह हैं। वो बताते हैं कि पहले उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। नौ साल पहले वह रैंबो को अपने घर ले आए। तब वो तीन दिन का ही था।  

डॉक्टर दर्शन सिंह कहते हैं कि रैंबो के उनके घर आते ही उनके परिवार के दिन फिरने लगे। देखते ही देखते उनकी माली हालत बेहद अच्छी हो गई। उनका परिवार नकोदर बाबा मुराद शाह को मानता है। वहां उन्हें बताया गया कि उनके घर में जो कुछ भी आ रहा है, वो सब रैंबो की किस्मत की वजह से है। उस दिन से उनका परिवार कोई दान पुण्य भी करता है, तो वो रैंबो के नाम से ही होता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!