Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 05:14 PM
आर्थिक तंगी के चलते गांव गुलाहड़ में एक व्यक्ति ने फंदे से लटकर जान दे दी।
समाना(अशोक) : आर्थिक तंगी के चलते गांव गुलाहड़ में एक व्यक्ति ने फंदे से लटकर जान दे दी। सिविल अस्पताल में सरवण कुमार (35) के मामा सुखदेव कुमार ने बताया कि उसके भांजे ने अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए कर्ज लेकर छोटा हाथी लिया था।
वह कर्ज की किस्त लौटाने में नाकाम हो रहा था। इसके चलते फाइनेंस वाले उसका छोटा हाथी उठा ले गए। इससे वह काफी परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने बुधवार रात में अपने घर में लगी पंखे की कुंडी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके परिवारिक सदस्यों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।