Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 11:44 AM
पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोक व्यक्ति को हथियारों से घायल कर फरार हुए 2 भाईयों के विरुद्ध थाना मजीठा की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अमृतसर (स.ह.): पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोक व्यक्ति को हथियारों से घायल कर फरार हुए 2 भाईयों के विरुद्ध थाना मजीठा की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बोड़ेवाल कंग निवासी सुखविन्द्र सिंह की शिकायत पर कस्बा शाम नगर के नजदीक उस का रास्ता रोक कर हथियारों से चोटें मार घायल कर फरार हुए आरोपी बलजीत सिंह, हरजीत सिंह पुत्र नरिन्द्र सिंह निवासी बोड़ेवाल कंग की पुलिस खोज कर रही है। कस्बा शाम नगर में ही घटी एक अन्य घटना संबंधी शाम नगर निवासी रविन्द्र सिंह की शिकायत पर उस का रास्ता रोक चोटें मार कर उसे घायल कर के भागे अमर सिंह, हरमनजीत सिंह, सुखबीर सिंह व गोगा पुत्र काला विरुद्ध कार्रवाई करते थाना मजीठा की पुलिस ने केस दर्ज किया है।