Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 04:54 PM
र्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज मलोट में पार्टी वर्करों की रैली को संबोधित करते कांग्रेस सरकार को निकम्मी
मलोट(जुनेजा): पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज मलोट में पार्टी वर्करों की रैली को संबोधित करते कांग्रेस सरकार को निकम्मी, बदनाम व भ्रष्ट कहा व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अनाड़ी खजाना मंत्री, मनप्रीत सिंह बादल को अर्थशास्त्र ज्ञान से कोरा व नवजोत सिद्धू को बंदर कह दिया। कांग्रेस सरकार पर निशाने लगाने के साथ सुखबीर सिंह बादल ने अकाली-भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया व मौजूदा कांग्रेस सरकार को हर फ्रंट पर फेल बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वायदों से सरकार तो बना ली परंतु अब मुलाजिम वेतनों को, बुजुर्ग पैंशनों को व नौजवान नौकरियों व मोबाइल फोनों का इंतजार कर रहे हैं। बादल ने कहा कि उन्होंने अढ़ाई लाख नौजवानों को नौकरियां दी। राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को असफल खजाना मंत्री बताते सुखबीर बादल ने कहा कि बेचारे मनप्रीत को पता ही नहीं अर्थशास्त्र क्या होता है, मनप्रीत सिंह कभी जी.एस.टी. का स्वागत करता है तो कभी इसे जल्दी में लिया फैसला बताता है।