Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 12:39 PM
निगम कार्यालय उस समय आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बनता नजर आया जब कांग्रेसी पार्षदों व वर्करों के साथ विधायक अमित विज ने निगम प्रशासन के साथ नगर तथा जनता से जुड़े ज्वंलत मुद्दों चरमराई सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व पेयजलापूॢत को लेकर बैठक की।
पठानकोट (शारदा, आदित्य): निगम कार्यालय उस समय आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बनता नजर आया जब कांग्रेसी पार्षदों व वर्करों के साथ विधायक अमित विज ने निगम प्रशासन के साथ नगर तथा जनता से जुड़े ज्वंलत मुद्दों चरमराई सफाई व्यवस्था, स्वच्छता व पेयजलापूॢत को लेकर बैठक की।
बैठक में निगम कमिश्रर कुलवंत सिंह व ज्वाइंट कमिश्रर निधि कनोत्रा भी शामिल हुए। कांग्रेसी पार्षदों ने उपरोक्त मुद्दों को लेकर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया तथा आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पूरी तरह फुस्स साबित हो रही है। इस मौके पर पूर्व पार्षद विकास महाजन बंटी, पार्षद रोहित स्याल, रीटू कोहली, केवल कृष्ण, जोगिन्द्र पहलवान व राकेश बबली आदि उपस्थित थे।
नेचर क्योर की जगह निगम खुद संभालेगा सफाई का मोर्चा
निगम कमिश्रर कुलवंत ने कहा कि पिछले समय दौरान नगर के 11 वार्डों की सफाई का जिम्मा नेचर क्योर को दिया गया था परन्तु अब संबंधित कंपनी से करार रद्द करके सफाई का पूरा जिम्मा निगम प्रशासन संभालेगा।उन्होंने बताया कि निगम के अमले में 150 सफाई कर्मी पक्के व 305 अस्थायी कर्मी जिनमें 90 पार्टटाइम, 65 आऊटर वार्ड व शेष अस्थायी कर्मी हैं। इन कर्मियों की वार्ड वाइस टीम गठित करके सफाई का जिम्मा सौंपा जाएगा। निगम प्रशासन 38 रेहडिय़ां और खरीदने जा रहा है जो डोर-टू-डोर सफाई मुहिम को और गति प्रदान करेंगी।
80 डेंगू पीड़ित उनके वार्ड के : विभूति
सिटी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद विभूति शर्मा ने भी निगम प्रशासन पर उंगुली उठाते हुए कहा कि जिन वार्डों में कर्मी सफाई करने जाते हैं उनकी कार्यप्रणाली की जवाबदेही सैनेटरी इंस्पैक्टर की सुनिश्चित की जाए ताकि संबंधित सफाई वर्कर किसी भी प्रकार अपने कार्य से लापरवाही न कर पाएं।
नगर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप का भी ठीकरा निगम प्रशासन पर फोड़ते हुए विभूति ने कहा कि जब भी किसी क्षेत्र में पेयजल लीकेज होती है तो निगम प्रशासन फौरी कार्रवाई नहीं करता। इसी लीकेज समस्या के कारण डेंगू मच्छर भारी संख्या में पैदा हुए हैं। कुल डेंगू पीड़ितों से 80 तो अकेले उनके वार्ड के ही हैं।