बाजू कटी महिला का उपचार सही न होने के चलते सिविल अस्पताल में हंगामा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 10:20 AM

dispute in civil hospital

सिविल अस्पताल के हड्डियों वाले वार्ड में देर शाम जमकर हंगामा हुआ। बाजू कटी महिला के कीड़े साफ न करने को लेकर लुधियाना से आई ‘मनुखता दी सेवा

जालंधर: सिविल अस्पताल के हड्डियों वाले वार्ड में देर शाम जमकर हंगामा हुआ। बाजू कटी महिला के कीड़े साफ न करने को लेकर लुधियाना से आई ‘मनुखता दी सेवा सोसायटी’ के सदस्यों ने महिला के कीड़े साफ कर पट्टी की। 


संस्था के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने इस मामले में अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाकर डी.सी. वरिंद्र शर्मा को फोन पर शिकायत दी जिसके बाद तुरंत एस.डी.एम. राजीव वर्मा व मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. के.एस. बावा हड्डियों वाले वार्ड में पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था बेसहारा व घायलों का उपचार करती है। उन्हें पता चला कि जालंधर सिविल अस्पताल के हड्डियों वाले वार्ड में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल अज्ञात महिला जिसकी बाजू तक कट चुकी है, को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है।

इसके बाद से ही महिला का उपचार सही तरीके से नहीं हो रहा। महिला की कटी बाजू में कीड़े पडऩे के बाद भी उसके कीड़े साफ नहीं किए जा रहे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ वार्ड में पहुंचे तो देखा कि महिला का बैड तक खून से गंदा था और आसपास के मरीजों ने बताया कि महिला की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!