फगवाड़ा भाजपा में फिर कलह

Edited By Updated: 20 Apr, 2017 05:28 PM

dispute in bjp

फगवाड़ा भाजपा में फिर कलह शुरू हो गई है। घटे ताजा घटनाक्रम में एक बार फिर मंडल भाजपा फगवाड़ा के प्रधान पंकज चावला व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी ही पार्टी के विधायक सोम प्रकाश कैंथ पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा है कि आखिर भाजपा में...

फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा भाजपा में फिर कलह शुरू हो गई है। घटे ताजा घटनाक्रम में एक बार फिर मंडल भाजपा फगवाड़ा के प्रधान पंकज चावला व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी ही पार्टी के विधायक सोम प्रकाश कैंथ पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा है कि आखिर भाजपा में कौन से भाजपा नेता अथवा कार्यकत्र्ता गद्दार हैं जिनका जिक्र विधायक कैंथ जनता में कर रहे हैं। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंकज चावला ने कहा कि जो आपत्तिजनक बातें विधायक कैंथ द्वारा की जा रही हैं, उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उनकी निजी तौर पर विधायक कैंथ के साथ कोई रंजिश नहीं है लेकिन जिस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग कैंथ करते हैं वह निंदनीय है। इसे लेकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित प्रदेश भाजपा हाईकमान को भी पत्र लिखा है। भाजपा वर्करों की मेहनत से ही सोम प्रकाश 2 बार विधायक बने हैं, क्या गद्दारों के बीच रहते हुए वह ऐसा कर सकते थे? भाजपा के सभी वर्कर पार्टी को पूरी तरह से समॢपत हैं, इसलिए विधायक को ऐसी भाषा का कतई प्रयोग नहीं करना चाहिए।  

सोम प्रकाश ने दिया फेसबुक पर जवाब
 इस बीच भाजपा विधायक सोम प्रकाश कैंथ ने अपनी फेसबुक पर आधिकारिक तौर पर पोस्ट डाल लिखा है कि वह हैरान हैं कि कुछ दोस्त, जो होशियारपुर के हैं, उनकी कही जा रही बातों की उल्टे-सीधे ढंग से व्याख्या कर रहे हैं। मैंने तो सूद साहिब को गद्दारों से बचकर रहने को कहा था जो उनके आसपास मंडरा रहे थे। मैंने उनको मजबूत रहते हुए भाजपा को मजबूत करने के लिए कहा था। किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था और न ही किसी पार्टी का जिक्र किया था। जिन्होंने मेहनत की है, उनको गर्व होना चाहिए। मैं उन कार्यकत्र्ताओं को परामर्श देता हूं कि वे बिना मतलब का विवाद खड़ा न करें। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!