चुनावी रंजिश के चलते भिड़े 2 गुट, भाजपा पार्षद सहित 6 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 09:23 AM

dispute between in 2 groups

शहर में देर रात घनी आबादी वाले पीपारंगी इलाके में 2 पक्षों में हुई मारपीट में वार्ड नं.-24 से भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की व 2 बच्चों सहित कुल 6 लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की व उनके...

फगवाड़ा(जलोटा): शहर में देर रात घनी आबादी वाले पीपारंगी इलाके में 2 पक्षों में हुई मारपीट में वार्ड नं.-24 से भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की व 2 बच्चों सहित कुल 6 लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की व उनके सगे भाई परमजीत सिंह, चरणजीत पत्नी अशोक कुमार, अशोक कुमार पुत्र नसीब चंद व 2 बच्चे मनीष व रोहित दोनों पुत्र अशोक कुमार सभी वासी पीपारंगी फगवाड़ा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिलती रही हैं पार्षद को धमकियां
घायल भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की की पत्नी ने भाजपा विधायक सोम प्रकाश कैंथ, मेयर अरुण खोसला, भाजपा पार्षद संजय ग्रोवर, भाजपा पार्षद राजकुमार पेठेवाला, परमजीत सिंह चाचोकी सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बताया कि उसके पति पर उनके पड़ोस में रहते विरोधी पक्ष के कथित हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है।

इस दौरान उनके देवर परमजीत सिंह के सिर पर भी तेजधार हथियारों से प्रहार किए गए, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों के अनुसार परमजीत सिंह के सिर पर 20 से ज्यादा टांके लगे हैं और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। इलाके में रहते कुछ लोगों ने कहा कि भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह को गत कुछ दिनों से इलाके में विरोधी पार्टी के कुछ राजनीतिक नेता व उनके समर्थक निरंतर धमका रहे थे कि अब की बार उसके व उसके परिवार के लिए काली दीपावली होगी। मारपीट का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। 

पार्षद कुक्की व उसके भाई ने किया पहले हमला : रणजीत कौर
वहीं दूसरी ओर मारपीट में घायल हुए अशोक कुमार व उसकी धर्मपत्नी चरणजीत कौर ने भाजपा पार्षद के परिजनों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की शुरूआत भाजपा पार्षद अमरजीत सिंह कुक्की व उसके भाई परमजीत सिंह ने समर्थकों को साथ लेकर की है। वे साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि विरोधी पक्ष ने मारपीट करते हुए उनको घायल कर दिया।

पीड़िता चरणजीत कौर ने कहा कि मारपीट दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए हैं और उसके बच्चों से भी मारपीट हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाना फगवाड़ा के एस.एच.ओ. भारत मसीह लद्दड़ पुलिस फोर्स सहित सिविल अस्पताल में मौजूद थे और पुलिस जांच जारी है। 

फगवाड़ा में जंगल राज जैसे हालात : कैंथ
सिविल अस्पताल में पत्रकारों की मौजूदगी में एस.एस.पी. कपूरथला संदीप शर्मा से वार्तालाप करते हुए फगवाड़ा के भाजपा विधायक सोम प्रकाश कैंथ ने घटनाक्रम पर ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि फगवाड़ा में जंगल राज जैसे हालात बन चुके हैं। श्री कैंथ ने कहा कि एस.एस.पी. साहिब आज भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला कर उसके कपड़े बीच सड़क में फाड़े गए हैं। यदि हालात ऐसे ही रहे तो बतौर भाजपा विधायक उन पर भी किसी भी पल बड़ा हमला हो सकता है। घटनाक्रम की पुलिस ईमानदारी से निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध बिना किसी राजनीतिक दबाव के कड़ी कारवाई की जाए।

बच्चों का पुराना झगड़ा है मारपीट का कारण : एस.एच.ओ.
मामले की जांच कर रहे एस.एच.ओ. सिटी भारत मसीह लद्दड़ ने कहा कि अभी तक हुई पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त मारपीट का मूल कारण गत कुछ दिन पहले संबंधित पक्षों के बच्चों में हुआ झगड़ा है। फिर भी दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों की पुलिस बारीकी से जांच करेगी और पीड़ितों की एम.एल.आर. के आधार पर केस दर्ज करेगी। पुलिस क्षेत्रमें कानून व्यवस्था भंग करने की किसी को इजाजत नहीं देगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!