Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 12:25 PM
सिविल अस्पताल के गेट पर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पर्ची के पैसे मांगने को लेकर हुई मारपीट में साइकिल स्टैंड के 3 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया। मारपीट दौरान दूसरे पक्ष के भी 2...
कपूरथला(मल्होत्रा): सिविल अस्पताल के गेट पर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पर्ची के पैसे मांगने को लेकर हुई मारपीट में साइकिल स्टैंड के 3 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया। मारपीट दौरान दूसरे पक्ष के भी 2 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन अमरिन्द्र सिंह पुत्र हरिन्द्र सिंह निवासी 40 अमृतसर रोड कपूरथला ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में साइकिल स्टैंड पर काम करता है। वह सिविल अस्पताल के अंदर जाने वाले वाहनों की पर्चियां काट रहा था तो वहां आए कुछ लोगों ने पर्ची लेकर पैसे देने से मना कर दिया। जब मैंने उनसे कहा कि हम सरकारी तौर पर इसका ठेका देते हैं तो हमें ठेका करना होता है तो वे लोग गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी व अपने साथी बुला लिए।
मारपीट दौरान छुड़ाने आए गौरव सहगल पुत्र जगदीश सहगल मोहल्ला केसरी बाग व मनमीत सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी मोहल्ला शेरगढ़ घायल हो गए। मौके पर लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर टैलीफोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लड़ाई पर काबू पाकर कुछ व्यक्तियों को राऊंडअप भी किया गया। दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के कुलदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बादशाहपुर, जो एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन है, ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए आया था कि उसे गेट पर साइकिल स्टैंड के ठेकेदार ने रोक कर पैसे मांगे। उसने उसे 100 रुपए दे दिए, जिसके बदले में वह उसे बाकी पैसे नहीं दे रहा था। इसको लेकर वह उससे मारपीट करने लगे। इससे वह व उसका साथी राजविन्द्र सिंह पुत्र बूआ सिंह निवासी गांव डोगरांवाल घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।