Edited By Updated: 25 May, 2017 11:25 AM
मोगा पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली जब करीब 7 माह पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की को संत नगर मोगा से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले किया गया।
इस संबंध में बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जंगजीत सिंह तथा सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि गत 18...
मोगा (आजाद): मोगा पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली जब करीब 7 माह पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की को संत नगर मोगा से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले किया गया।
इस संबंध में बाघापुराना के प्रभारी इंस्पैक्टर जंगजीत सिंह तथा सहायक थानेदार सतपाल सिंह ने बताया कि गत 18 अक्तूबर, 2016 को लड़की के अगवा होने संबंधी मामला अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।
लड़की के भाई को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उसकी बहन को अगवा कर ले गया है। इस पर पुलिस ने कथित आरोपी को काबू कर लिया और उसकी निशानदेही पर संत नगर मोगा में छापेमारी कर सुखजीत सिंह सुक्खा तथा उसकी पत्नी सुमनप्रीत कौर को संत नगर मोगा के एक मकान से लड़की सहित काबू कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपी लड़की को हवस का शिकार बनाते रहे और अलग-अलग होटलों में भी भेजते रहे। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ में 30 हजार रुपए में लड़की को भेजा। कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब वे उक्त लड़की से अपना पीछा छुड़ा उसे मारना चाहते थे। इससे पहले वे पुलिस के काबू में आ गए। सिविल अस्पताल मोगा से लड़की का मैडीकल चैकअप करवाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा काबू किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिन्हें पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।