Edited By Updated: 25 Apr, 2017 12:54 PM
सिविल अस्पताल परिसर में रविवार को आयोजित एक समागम के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को लोगों
समाना (शशिपाल): सिविल अस्पताल परिसर में रविवार को आयोजित एक समागम के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को लोगों ने सिविल अस्पताल की मुख्य दिक्कतों व जरूरतों संबंधी बताया और कहा कि यहां की साधारण एक्स-रे मशीन अब पुरानी हो चुकी है। इसलिए अस्पताल में नई तकनीक की डिजीटल एक्स-रे मशीन तुरंत लगाई जाए। हाजिर जवाब स्वास्थ्य मंत्री ने नगर के लोगों के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए उनसे ही मशीन लगाने के लिए दान देने की अपील कर डाली।
ब्रह्म महिंद्रा की इस अपील का असर भी तुरंत हुआ व चंद मिनटों में ही उपस्थित दानियों ने डा. के.के. जौहरी, प्रद्युमन सिंह विर्क पैट्रोल पंप वाले, इशान प्लाईवुड मालिक प्रवीन बांसल, ब्लाक कांग्रेस पूर्व प्रधान डा. प्रेम पाल गर्ग, जानकी दास परिवार, प्रितपाल सिंह पाली कोछड़, उद्योगपति गणेश दास बांसल, पवन बांसल दियालगढ़ वाले, दर्शन सिंह धीमान, बलदेव एग्रोटैक, हैल्थ एंड ह्यूमन राइस समेत अन्यों ने वाटर कूलर, आर.ओ. सिस्टम, व डिजीटल एक्स-रे मशीन के लिए 7 लाख रुपए तुरंत एकत्रित कर देने की घोषणा की जिस पर ब्रह्म महिंद्रा ने दानी सज्जनों का धन्यवाद किया और इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों से जोडऩे का प्रयास करने का आह्वान किया।