शहर में रुके विकास कार्य जल्द होंगे शुरू, PIDB ने दिए फंड जारी करने के अादेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 02:31 PM

development work in the city will soon start  pidb allot funds

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ठप पड़े शहर के विकास कार्य जल्द ही शुरू होंगे।

जालंधर : कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ठप पड़े शहर के विकास कार्य जल्द ही शुरू होंगे। विकास नहीं होने से परेशान विधायकों ने जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को दुखड़ा सुनाया तो उन्होंने विकास कार्यों के लिए पी.आई.डी.बी. को तीन-चार दिन में फंड जारी करने के आदेश दे दिए। 

 

कैप्टन ने रुके विकास कार्यों की सूची विधायकों से  देने को कहा है। बताया जा रहा है कि हर हलके को जरूरत के हिसाब से 10 से 15 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए जारी होंगे।

 

गौरतलब है कि शहर की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद भी विकास कार्य न होने से लोगों में कांग्रेस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इससे शहर के विधायक भी दुखी हैं। विकास कार्य न होने से लोगों में वे अपना वर्चस्व कायम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग भी अब कांग्रेस के विधायकों से खफा नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में शहर के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, लोकल बॉडी मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ बैठक कर विकास कार्यों के ठप होने का दुखड़ा रौया। 


इस पर कैप्टन ने विधायकों को तीन-चार दिन में विकास कार्यों के लिए फंड रिलीज करने का आश्वासन देकर कहा कि वे विकास कार्य शुरू करवाएं, फंड पीं.आई.डी.बी. (पंजाब इंफास्ट्रक्चर डवलपमेंट बोर्ड) जारी करेगा। उन्होंने पी.आई.डी.बी. को फंड जारी करने के आदेश भी दिए। इस मीटिंग में सीएम कैप्टन सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल सहित अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ विधायक राजिंदर बेरी, परगट सिंह व बावा हैनरी ने मीटिंग की। विधायक सुशील रिंकू बाहर होने के कारण बैठक में नहीं जा सके।

 

नगर निगम चुनावों में हो रही देरी के चलते इस समय शहर का विकास कार्य पूरी तरह से रुका पड़ा है। पी.आई.डी.बी. के ही 125 से ज्यादा सड़कों के काम रुके पड़े हैं। कई सीनियर नेताओं का कहना है कि यदि अभी भी कांग्रेस सरकार द्वारा शहर के विकास कार्यों को शुरू नहीं करवाया गया तो आने वाले निगम चुनावों में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!