खुद को भगवान की बहन बताकर उजाड़ दिया एक परिवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 01:36 PM

खुद को भगवान भोले नाथ की बहन बताने वाली महिला ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। महिला पर एक शिव भक्त को भगवान की आस्था में अंधा करके लाखों रुपए हड़पने के आरोप लगा है।

बठिंडाः खुद को भगवान भोले नाथ की बहन बताने वाली महिला ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। महिला पर एक शिव भक्त को भगवान की आस्था में अंधा करके लाखों रुपए हड़पने के आरोप लगा है।

भुच्चो मंडी की महिला रोजी अरोड़ा ने  प्रिया गिल नाम की महिला के खिलाफ शिकात देते बताया 2 साल पहले उसका पति बनूड़ अस्पताल में उपचार के लिए गया था। वहां प्रिया गिल नाम की महिला के साथ उनकी मुलाकात हुई।  उस महिला ने उसके पति की शराफत को देखते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया और भोले नाथ की बहन बताकर  खुद को एक शक्ति बताया। धीरे-धीरे फिर उसके पति को मोबाइल पर मैसेज करने लगी कि भोले नाथ खुद मैसेज भेज रहे हैं कि वह अपने परिवार को छोड़ दे। इतना ही नहीं उसके पति के साथ-साथ उसे भी डराया गया। 


उक्त महिला ने उसके पति का पेट्रोल पंप तक बिकवा दिया। अब  उसका कत्ल तक करवाने की योजना बना रही थी। इस महिला की लड़के और लड़कियों के साथ शराब और हुक्का पीने की तस्वीरों भी सामने आईं है । उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महिला के खिलाफ पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। भगवान की आस्था का सहारा लेकर खेले जा रहे इस खेल का पूरा सच अब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!