Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 05:21 PM
पंचकूला की सी.बी. आई. अदालत की तरफ से शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को आरोपी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रेमियों की तरफ से की गई हिंसा दौरान एक लड़के की मौत हो गई।
गिद्दड़बाहाः पंचकूला की सी.बी. आई. अदालत की तरफ से शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को आरोपी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रेमियों की तरफ से की गई हिंसा दौरान एक लड़के की मौत हो गई।
राजू सिंह निवासी गांव थेढ़ी भाईका ने बताया कि उसका भतीजा लवप्रीत सिंह (15) पुत्र काका सिंह कुछ दिन पहले अपने बुआ के साथ गांव मोहणपुरा (श्रीगंगानगर) में गया था। वहां से वह अपने फूफा इकबाल सिंह के साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा और फिर पंचकूला चला गया था।
यहां शुक्रवार को हुई हिंसा दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ बुग्गी के पीठ में गोली लगने से मौत हो गई। इस संबंधी उनको इकबाल सिंह की तरफ से सूचित किया गया। दूसरी तरफ थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने उक्त घटना की पुष्टि करते बताया कि शव को लाने के लिए पुलिस पंचकूला रवाना हो गई हैं
अभी तक परिवार को नहीं दी गई मौत की जानकारी
राजू सिंह ने बताया कि उन्होंने लवप्रीत सिंह की मौत के बारे में अभी तक उसकी मां संदीप कौर, भाईयों और बहन को नहीं बताया है। सिर्फ इतना ही कहा गया है कि उक्त हिंसा में लवप्रीत सिंह घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गांव लाया जा रहा है। उधर, अपने पुत्र की मौत से अनजान मां रो -रो कर उसका इंतजार कर रही है।