Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 04:35 PM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के संभावित फैसला आने के चलते किए गए हाई अलर्ट में डी.जी.पी. पंजाब सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने महानगर पहुंचे।
लुधियाना(ऋषि): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के संभावित फैसला आने के चलते किए गए हाई अलर्ट में डी.जी.पी. पंजाब सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने महानगर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कमिश्रर आर.एन. ढोके, जिलाधीश प्रदीप अग्रवाल व अन्य अधिकारियों के साथ लगभग 1 घंटे तक मीटिंग की।
डी.जी.पी. अरोड़ा ने कहा कि पुलिस की तरफ से पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं। इस समय लोग सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और किसी भी ऐसी अफवाह को आगे शेयर न करें जिससे पंजाब का माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से एमरजैंसी में जितनी पैरामिलिट्री फोर्स की मदद मांगी गई थी, वे समय रहते पहुंच गई है। पंजाब में सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। सी.पी. ढोके ने बताया कि मीटिंग में उन्होंने शहर के सुरक्षा इंतजामों बारे सारी जानकारी दी और हर पहलू से अवगत करवाया।