मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कांग्रेस नेतृत्व पर निर्भर : अमरेन्द्र

Edited By Updated: 22 Jan, 2017 05:44 PM

depending on the congress leadership announced cm candidate  amarinder

पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कांग्रेस नेतृत्व पर निर्भर करता है।

जालन्धर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कांग्रेस नेतृत्व पर निर्भर करता है। उन्होंने जालन्धर छावनी में सेवानिवृत्त सैनिकों को रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यू.पी. में कांग्रेस नेतृत्व ने शीला दीक्षित को अपना चेहरा बनाया था। पंजाब में कांग्रेस की समूची कम्पेन उनके ईर्द-गिर्द चली है परन्तु फिर भी कांग्रेस नेतृत्व के क्षेत्राधिकार में यह बात आती है कि वह कब इस बारे में ऐलान करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पद बारे ऐलान होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

जब उनसे पूछा गया कि लम्बी में उनका मुकाबला किससे है तो उन्होंने कहा कि लम्बी में वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा ‘आप’ नेता केजरीवाल के उम्मीदवार जरनैल सिंह दोनों को पटकनी देंगे। जरनैल सिंह की कोई योग्यता नहीं है उसे लोग इसलिए जानते हैं क्योंकि उसने चिदम्बरम को जूता मारा था। उन्होंने कहा कि बादल जिस भी सभा में लम्बी में जा रहे हैं लोगों द्वारा या तो उनकी सभा का बायकाट किया जा रहा है।  वहां उप चुनाव होने पर केजरीवाल को आटे-दाल का भाव पता चल जाएगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने समूचे पंजाब को बाहरी नेताओं दुर्गेश पाठक व संजय सिंह के हवाले किया हुआ है।  क्या अब पंजाबियों पर बाहरी नेता हावी होंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अन्य राज्यों से 40 हजार लोगों को प्रचार के लिए राज्य में बुला रहे हैं जिससे कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगाई जाए। जालन्धर में हुए गैंगवार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. ने स्वयं कहा था कि पंजाब में 52 गैंग काम कर रहे हैं। 400 अपराधिक लोग घूम रहे हैं। पंजाब के पानियों की चर्चा करते हुए कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत लेकर विधानसभा में नया कानून लाकर पंजाब का पानी अन्य राज्यों में जाने से रोकेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!