Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 02:08 PM
ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से मना करने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने 3
भटिंडा (विजय): ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से मना करने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने 3 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला अंजू शर्मा ने आज एस.एस.पी. नवीन सिंगला से मिलकर इंसाफ की मांग की और रामपुरा पुलिस के रवैए पर उन्हें चेताया।
उल्लेखनीय है कि 3 दिन पहले रामपुरा में रहने वाले ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता को साजिश के तहत उस पर पूरे परिवार ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश भी की गई। पीड़िता के भाई सोनू शर्मा ने बताया कि बच्चों ने बड़ी मुश्किल घर से बाहर निकल कर शोर मचाया तो मोहल्ले वालों के सहयोग से विवाहिता को बचाया गया। पीड़ित के मुताबिक सिर्फ उसकी इतनी गलती है कि उसने अपने ससुर के साथ अवैध संबंध बनाने से इंकार कर दिए थे। रामपुरा के सिविल अस्पताल में घायल अंजू शर्मा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि बीते दिन उसके ससुर सुरिंद्रपाल शर्मा उर्फ ङ्क्षछदा, पति नरेश शर्मा उर्फ टोडर और सास बंधना रानी एक अन्य व्यक्ति निक्का पुत्र घारा सिंह आदि ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से बुरी तरह उससे मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया। अपनी जान बचाने के लिए उसने शोर मचाया। उसके अलावा उसके 13 वर्षीय बेटे मोहित और 9 वर्षीय बेटी मोनिका ने पड़ोस के लोगों को शोर मचाकर इकट्ठा कर लिया। इसके चलते आस-पास के लोग उनके घर पर आ गए।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बड़ी मुश्किल से उसको बचा अपने घर छुपा लिया। पड़ोसियों ने उसके मायके भटिंडा में फोन करके सारी घटना की सूचना दी गई। इसके चलते परिवार ने सरकारी अस्पताल रामपुरा में भर्ती करवाया। उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं, जिससे वह शादी करना चाहता है, जिस कारण कई-कई दिन उसका पति घर नहीं आता था। छानबीन के बाद उसको पति और महिला के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। इस बारे उसने अपने ससुर को पति की इस हरकत के बारे में बताया। इस पर ससुर ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहा, जिसे सुनकर उसे सदमा लगा।