Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 03:17 PM
एक प्रवासी गर्भवती महिला के 108 एम्बुलैंस में बच्चे को जन्म देने का समाचार प्राप्त हुआ है।
खन्ना (सुनील): एक प्रवासी गर्भवती महिला के 108 एम्बुलैंस में बच्चे को जन्म देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार ललिता देवी (25) पत्नी बबलू चौधरी निवासी वार्ड नं. 3 दलीप सिंह नगर खन्ना जो कि गर्भवती थी एवं आज जांच के बाद अपने घर चली गई।
कुछ देर बाद जब उसको दोबारा दर्द शुरू हुआ तो 108 नम्बर पर इसकी सूचना दी गई। जहां मौके पर 108 के ई.एम.टी. रणजोध सिंह ने पहुंचते हुए महिला को डिलीवरी के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल के लिए लाने लगे तो महिला ने एम्बुलैंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जाती है।