हादसा इतना भयानक कि पलों में निकल गई इस लड़की की सांसे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 02:48 PM

death of unknown baby girl

स्थानीय सरहिंद नहर में एक छोटी बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात 10-12 वर्षीय लड़की

रूपनगर(विजय): स्थानीय सरहिंद नहर में एक छोटी बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात 10-12 वर्षीय लड़की सरहिंद नहर में बहती हुई देखी गई। नहर के पुराने पुल के समीप जब लड़की पर गोताखोर माल्टा की नजर पड़ी तो उसने नहर में छलांग लगाकर उसे नहर से बाहर निकाला। 

बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी और शव को शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!