Edited By Updated: 30 Mar, 2017 09:11 AM
गांव झड़ोली में एक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई।
गुरदासपुर (विनोद): गांव झड़ोली में एक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार रेखा (35) पत्नी बोधराज निवासी नई झड़ोली घर के फर्श की सफाई गीले कपड़े से कर रही थी कि फ्रिज समीप उसे करंट लगने से वह साथ लगती पेटी पर गिर गई जिसमें पहले से ही करंट था।
पारिवारिक सदस्यों ने रेखा को तुरंत सी.एच.सी. सिंघोवाल दीनानगर में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। वर्णनीय है कि रेखा को जब करंट लगा तो वह घर में अकेली थी। उसका पति मजदूरी करने गया हुआ था।