रहस्यमय परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत

Edited By Updated: 19 Jan, 2017 11:24 AM

death of the mother of 2 children

बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित एक घर में 2 बच्चों की मां की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का समाचार है।

बटाला (बेरी): बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित एक घर में 2 बच्चों की मां की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का समाचार है। मृतका के भाई गौरव धवन पुत्र स्व. वीरेन्द्र धवन निवासी ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड अमृतसर ने अपने चाचा की हाजिरी में बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी 11 वर्ष पहले विनोद लूथरा के साथ हुई थी। गौरव धवन ने बताया कि आज से 4 महीने पहले उसके जीजा विनोद लूथरा की मौत होने जाने के बाद हमने बच्चों की परवरिश को ध्यान में रखते हुए रिश्तेदारों की सहमति से अपनी बहन ज्योति का रिश्ता उसके देवर विनय लूथरा के साथ कर दिया था।

गौरव धवन ने आगे बताया कि शादी के करीब एक महीने बाद विनय लूथरा ने उसकी बहन ज्योति को तंग-परेशान करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपए की मांग की, जो उन्होंने पूरी कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद ज्योति को उसके पति विनय लूथरा ने तंग-परेशान करना बंद नहीं किया। उन्हें आज फोन आया कि उनकी बहन ज्योति की हालत ठीक नहीं है और उसे सिविल अस्पताल बटाला में लेकर जा रहे हैं। इस बारे में पता चलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ज्योति मृत हालत में पड़ी थी।

गौरव धवन ने संदेह व्यक्त किया कि उनकी बहन ज्योति को या तो ससुरालियों द्वारा कोई जहरीली वस्तु दे दी गई या फिर उनकी बहन द्वारा दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली गई है। उन्होंने मांग की कि पुलिस सही तथ्यों का पता लगाकर ससुरालियों के विरुद्ध बनती सख्त कार्रवाई अमल में लाए। घटना की सूचना की मिलते ही डी.एस.पी. सिटी आर.पी.एस. ढिल्लों व SHO सिटी विश्वामित्र शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे जिन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मृतका ज्योति के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया।

क्या कहना है DSP सिटी का
उक्त मामले संबंधी और जानकारी लेने हेतु जब DSP सिटी रविन्द्रपाल सिंह ढिल्लों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका के भाई गौरव धवन के बयानों के आधार पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!