नशा छुड़ाओ केन्द्र में एक की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 01:02 PM

death of one in drug de addiction center

नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती एक युवक की मौत हो जाने का समाचार मिला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला महताबगढ़ जो कुछ समय पहले नशा छुड़ाओ...

कपूरथला(मल्होत्रा): नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती एक युवक की मौत हो जाने का समाचार मिला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला महताबगढ़ जो कुछ समय पहले नशा छुड़ाओ केन्द्र में आया था, की मृत्यु हो गई।

नशा छुड़ाओ केन्द्र के इंचार्ज डा. संदीप भोला ने बताया कि बलविन्द्र सिंह को बेहद नाजुक व नशे की हालत में पुलिस पार्टी द्वारा नशा छुड़ाओ केन्द्र में लाया गया था। उन्होंने कहा कि बलविन्द्र की मां के कहने पर उसे नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती कर लिया गया, लेकिन कुछ ही समय उपरांत उसकी मृत्यु हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!