Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 08:34 AM
फिरोजपुर शहर बस्ती टैंकां वाली निवासी रोजी शर्मा (35) की डेंगू से मौत हो गई। वह डी.एच.एफ.एल. परमैरका लाइफ इंश्योरैंस फिरोजपुर शहर के कार्यालय में सेल्ज मैनेजर थी।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर बस्ती टैंकां वाली निवासी रोजी शर्मा (35) की डेंगू से मौत हो गई। वह डी.एच.एफ.एल. परमैरका लाइफ इंश्योरैंस फिरोजपुर शहर के कार्यालय में सेल्ज मैनेजर थी।
जानकारी के अनुसार रोजी को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और सैल कम होने के कारण कुछ दिन दाखिल रखने के बाद डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी। जैसे ही उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई तो उसे पी.जी.आई. ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पिछले करीब 3 सालों में उसके ससुर, जेठ, पति और बेटे की मौत हो चुकी है। डेंगू से हुई इस मौत के कारण फिरोजपुर के लोगों में भारी डर पाया जा रहा है। सम्पर्क करने पर सीनियर मैडीकल अफसर डाक्टर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और वह पता करेंगे।