Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 11:53 AM
सोमवार जिंदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल कु मार (55) पुत्र नसीब चंद निवासी न्यू आनंद नगर नजदीक जिंदा फाटक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन...
जालंधर(गुलशन): सोमवार जिंदा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल कु मार (55) पुत्र नसीब चंद निवासी न्यू आनंद नगर नजदीक जिंदा फाटक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक लेबर का काम करता था और वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। मृतक के 3 बच्चे हैं, 2 लड़कियां और एक लड़का है।
उसकी पत्नी लोगों के घरों में काम करके घर का गुजारा चलाती है। मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक का लड़का 14 साल का है और वह अंधा है। उन्होंने बताया कि परिवार की माली हालत कमजोर होने के कारण मृतक का संस्कार भी लोगों के सहयोग से किया गया।