Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 11:20 AM
एक व्यक्ति द्वारा कथित जहरीली वस्तु निगलने के बाद उसकी मौत हो गई।
कपूरथला (मल्होत्रा): एक व्यक्ति द्वारा कथित जहरीली वस्तु निगलने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सर्बजीत सिंह पुत्र मान सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सर्बजीत कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसने दवा की जगह कोई जहरीली चीज निगल ली। उसे उपचार हेतु जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।