Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 02:07 PM
मानसिक परेशानी के चलते टेलर मास्टर का काम करते जसविन्द्र सिंह (38) ने जहरीली दवाई निगल ली, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मोगा (आजाद): मानसिक परेशानी के चलते टेलर मास्टर का काम करते जसविन्द्र सिंह (38) ने जहरीली दवाई निगल ली, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह तथा हवलदार लखवीर सिंह वहां पहुंचे और जांच की।
जसविन्द्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से परेशान रहता था। सुबह उसकी पत्नी उसे खाना खिलाने के बाद स्कूल चली गई और जसविन्द्र सिंह काम पर चला गया। कुछ समय के बाद जसविन्द्र सिंह जहरीली दवाई निगल कर घर के आगे आकर गिर गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।