Edited By Updated: 29 Mar, 2017 10:53 AM
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से उतरते समय चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
पठानकोट(शारदा): पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से उतरते समय चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह (40) निवासी दशमेश नगर टांडा के रूप में हुई।
जी.आर.पी. के ए.एस.आई. दिलीप चंद ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। उसके परिजनों के अनुसार सुच्चा सिंह गत दिवस माता वैष्णो देवी की यात्रा हेतु घर से निकला था तथा जालंधर-पठानकोट डी.एम.यू. में बैठकर पठानकोट जा रहा था।
इसके बाद उसने कटड़ा हेतु रवाना होना था। सुच्चा सिंह पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी से उतरने लगा तो उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह प्लेटफार्म पर रेल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अस्पताल पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई।