Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 03:32 PM
गीता भवन मोगा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसे सरकारी एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया।
मोगा (आजाद): गीता भवन मोगा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसे सरकारी एम्बुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया।
जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार जरनैल सिंह, हवलदार गुरदेव सिंह वहां पहुंचे और शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को 72 घंटों के लिए पहचान हेतु सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है। पहचान होने या 72 घंटे बीतने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।